नमस्कार शिक्षकों!
बिहार सरकार, शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा कार्यालय) द्वारा दिनांक 02/04/2026 को एक नया कार्यालय आदेश जारी किया गया है। गर्मी को देखते हुए दिनांक 06.04.2026 से 31.05.2026 (ग्रीष्मावकाश के पूर्व) तक प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है।
अब सभी विद्यालय सुबह 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे।
नीचे नई समय-सारणी का पूरा विवरण दिया गया है:
क्रम समय गतिविधि / घंटी
1 6:30 AM विद्यालय शुरू होने का समय
2 6:30 AM - 7:00 AM प्रार्थना आदि
3 7:00 AM - 7:40 AM पहली घंटी
4 7:40 AM - 8:20 AM दूसरी घंटी
5 8:20 AM - 9:00 AM तीसरी घंटी
6 9:00 AM - 9:40 AM मध्यान्तर (प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन - MDM)
7 9:40 AM - 10:20 AM चौथी घंटी
8 10:20 AM - 11:00 AM पाँचवी घंटी
9 11:00 AM - 11:40 AM छठी घंटी
10 11:40 AM - 12:20 PM सातवीं घंटी (छात्र-छात्राओं के लिए छुट्टी 12:20 PM)
11 12:20 PM - 12:30 PM प्रधानाध्यापक द्वारा समीक्षा, अगले दिन की कार्ययोजना एवं गृह कार्य की जाँच
मुख्य निर्देश:
मध्याह्न भोजन (MDM) व्यवस्था: जिन विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक छात्रों की संख्या अधिक है, वहाँ प्रधानाध्यापक बच्चों को दो हिस्सों में बांटकर तीसरी या चौथी घंटी में सुविधानुसार मध्याह्न भोजन करा सकते हैं।
डबल शिफ्ट वाले स्कूल: जहाँ विद्यालय दो शिफ्टों में चल रहे हैं, वहाँ जिला शिक्षा पदाधिकारी गर्मी को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर से निर्णय लेंगे।
0 Comments