बिहार बोर्ड इंटर (11वीं) नामांकन 2026 का इंतजार कर रहे सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए प्रथम मेधा सूची (1st Merit List) जारी कर दी है।
जो भी छात्र-छात्राएं OFSS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए थे, वे अब अपना इंटिमेशन लेटर (Intimation Letter) डाउनलोड कर सकते हैं और आवंटित किए गए स्कूल/कॉलेज में अपना नामांकन करा सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
जिन स्टूडेंट्स का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आ गया है, उन्हें नीचे दी गई तिथियों के अंदर अपना नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी:
नामांकन की प्रारंभिक तिथि: 05 मई 2026
नामांकन की अंतिम तिथि: 12 मई 2026
📌 नोट: निर्धारित तिथि (05-05-2026 से 12-05-2026) के भीतर अपने आवंटित शिक्षण संस्थान में जाकर एडमिशन लेना अनिवार्य है, अन्यथा आपका नामांकन रद्द किया जा सकता है।
इंटिमेशन लेटर कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Intimation Letter)
अपना इंटिमेशन लेटर (Intimation Letter) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना लॉगिन डिटेल्स (Application No./Mobile No. और Password) डालकर इसे डाउनलोड करें।
🔗
जिनका नाम 1st मेरिट लिस्ट में नहीं है, वे क्या करें?
यदि आपका नाम प्रथम मेधा सूची में नहीं आया है, तो आपको घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। बिहार बोर्ड ने ऐसे छात्रों के लिए भी अपडेट दिया है:
ऐसे विद्यार्थी 12 मई 2026 तक OFSS पोर्टल पर लॉगिन करके कॉलेज के नए विकल्प (New Option) भर सकते हैं या अपने पुराने विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं।
इसके आधार पर आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) में जारी किया जाएगा।

0 Comments